{"_id":"5aad5c034f1c1bab758b5f1e","slug":"171521310723-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज
कैराना (शामली)। शामली रोड पर मन्ना माजरा के पास प्राइवेट सवारी बस ने शुक्रवार कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में कार चालक देवेंद्र निवासी पानीपत घायल हो गया था। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में देवेंद्र निवासी पानीपत की तहरीर पर आरोपी बस चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने पकड़े दो युवक
कैराना। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात दस बजे मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर ईदगाह रोड से सट्टे के मामले में असगर निवासी मोहल्ला बिसातियान व इस्लाम निवासी मोहल्ला खैलकला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा पर्ची व 350 रूपये की नकदी भी बरामद की।
शांतिभंग की आशंका में किया चालान
कैराना। गांव बुच्चाखेडी निवासी सोनू व संजीव किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छप्पर में लगी आग
कैराना। क्षेत्र के गांव भूरा निवासी विधवा जरीफा के पशु छप्पर के नीचे बंधे हुए थे। शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में आग लग गई। छप्पर में आग लगने पर परिजनों ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया, लेकिन तब तक आग में झुलसने से छप्पर के नीचे बंधे एक कटड़े की मौत हो गई। भैंस व उसकी कटिया गंभीर रूप से झुलस गई।