{"_id":"5a9d8a1f4f1c1b28428b8b07","slug":"171520273951-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक का दांत तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक का दांत तोड़ा
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
ई-रिक्शा चालक ने दो युवकों से किराया मांगा तो उन्होंने उसको पीट दिया तथा उसका दांत तोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली में जाकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
नगर के मोहल्ला खरादियान निवासी रईस ई-रिक्शा चलाकर अपने बच्चों का पेट पालता है। सोमवार को वह खेड़ीकरमू की ओर सवारी लेकर गया था। जब वह उधर आ रहा था। दो युवकों ने रेलवे स्टेशन जाने के लिए उसकी ई-रिक्शा को बुक किया। जब वह स्टेशन पर पहुंच गया तो रईस ने अपना किराया मांगा तो दोनों युवक तय किराये के सापेक्ष आधा ही किराया देने लगे। इस पर उसने विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने उसको पीट दिया। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट में उसका दांत टूट गया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर देर शाम तक मामले में कुछ लोग फैसले का प्रयास कर रहे थे।
हादसे में दो छात्र घायल
शामली। नगर की शिवगंज कॉलोनी निवासी लक्ष्य और अर्चित सोमवार को कोचिंग पर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब दोनों कमला कॉलोनी में पहुंचे सामने से आ रही एक वैन चालक ने उनको टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए।