फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मकान दिलाने के नाम पर 2.

मकान दिलाने के नाम पर 2.

Mon, 22 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मकान दिलाने के नाम पर 2.
झांसा देकर 49 लोगों को बनाया जालसाजी का शिकार
विज्ञापन

कैराना (शामली)। जरूरतमंदों को सरकारी मकान पास कराने का झांसा देकर तीन ठगों ने 49 जरूरतमंदों से 2.85 लाख रुपये की धनराशि ऐंठ ली। आरोपियों ने उनसे आधार कार्ड व बैंक कॉपी की फोटो स्टेट सहित दो-दो फोटो भी ले लिए। मकानों का काम नहीं होने पर जरूरतमंदों ने ठगों से धनराशि वापस करने की मांग की, तो उन्हें धमकी दी गई। पीडित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

मोहल्ला इस्लामनगर कैराना देहात निवासी महिला हाजरा ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व मोहल्ला अफगानान निवासी दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों ने उनके मोहल्ले में आकर गरीब लोगों को मकान देखकर उनसे बातचीत की। उन्हें सरकार द्वारा गरीबों के मकान बनवाने हेतु जांच रिपोर्ट भेजने के लिए भेजा है। आरोप है कि मकान का झांसा देकर 49 लोगों से 10-10 हजार तो किसी से 7 हजार व पांच हजार, लगभग 2 लाख 85 हजार 500 रुपये की धनराशि ऐंठ ली। इसके साथ ही कोरे कागज पर उनके हस्ताक्षर कराकर आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक कॉपी की फोटो स्टेट सहित दो-दो फोटो ले लिए गए, जिसके बाद उन्हें एक-दो महीने इंतजार कराने का समय दिया। अब तक भी उनका कोई मकान पास नहीं हुआ है। पीड़िता ने बताया कि ठगी के शिकार लोगों में अधिकतर विधवा महिलाएं तथा दिव्यांग लोग शामिल हैं। पीड़ित ने कहा कि रुपये मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed