{"_id":"5a185d3d4f1c1bc1678bd8a3","slug":"171511546173-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, एक युवक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, एक युवक पकड़ा
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
कांधला(शामली)। गोकशी की सूचना पर पुलिस ने कस्बा कांधला में कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
कस्बा कांधला के मोहल्ला मोलानान खालापार निवासी युवक हरियाणा से दुधारू पशुओं को लाकर क्षेत्र में बेचता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई दिन खालापार तालाब वाले मंदिर की ओर से कस्बे में घूम रहे गोवंश को उक्त युवक पकड़ कर अपने घर ले गया था। तभी से गोवंश उक्त युवक के घर पर था। शुक्रवार दोपहर लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गोवंश को कटान के लिए एक पशु तस्कर को बेच दिया गया। इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मोहल्ला खैल स्थित एक स्थान से गोवंश को बरामद किया गया, लेकिन कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने गोवंश बेचने वाले असलम को उसके घर से पकड़ लिया। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि गोवंश को कैराना बाईपास रोड स्थित गौशाला में भेज दिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।