फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्कूल के बाहर से बाइक चोरी

स्कूल के बाहर से बाइक चोरी

Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के बाहर से बाइक चोरी
स्कूल के बाहर से बाइक चोरी
विज्ञापन

शामली।
पुष्पेंद्र पुत्र हरबीर सिंह निवासी शामली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने बेटे से दोपहर में बीएसएम स्कूल में मिलने गया था। स्कूल के अंदर जाते समय पीड़ित ने बाइक स्कूल के बाहर खड़ी कर दी। पीड़ित मिलने के बाद स्कूल से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद न मिलने पर थाने में तहरीर देकर बाइक बरामदगी की मांग की।

महिला ले उड़ी नया बैग
शामली। शहर के नेहरू मार्केट से एक बैग की दुकान से महिला पुराना बैग ठीक कराने के बहाने नया बैग लेकर फरार हो गई।
शहर की नेहरू मार्केट में विक्की बैग हाउस के नाम से बैग की दुकान है। विक्रेता विक्की ने बताया कि काफी समय पहले एक महिला दुकान से बैग लेकर गई थी। बैग फटने के बाद मंगलवार दोपहर के समय महिला पुराना बैग को लेकर दुकान पर आई और उसे गारंटी के तहत ठीक कराने के लिए कहने लगी। जैसे ही गारंटी न होने के कारण महिला को बैग ठीक करने से मना किया, तो महिला भड़कते हुए दुकान से बाहर खड़ी हो गई। वह अन्य ग्राहकों को बैग दिखाने लगा। विक्रेता ने बताया कि दुकान के बाहर रखे बैगों में से एक बैग लेकर महिला फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed