फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सब्जी विक्रेता ने की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

सब्जी विक्रेता ने की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 28 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता ने की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की
विज्ञापन

कैराना। किशोरी को दुकान में खींचकर सब्जी विक्रेता ने उससे छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शुक्रवार रात की है। कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी किशोरी मोहल्ला आलकला लालकुआं स्थित दुकान से सब्जी खरीदने गई थी। आरोप है कि सब्जी विक्रेता ने किशोरी को दुकान में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोरशराबा होने पर आसपास के दुकानदार इकट्ठा हुए। इसी बीच आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी भागती हुई अपने घर पहुंच गई। किशोरी के पिता ने रात करीब 9 बजे कैराना कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी कृष्णपाल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed