फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गैंगरेप आरोपियों के खिलाफ आंदोलन की तैयारियां

गैंगरेप आरोपियों के खिलाफ आंदोलन की तैयारियां

Sat, 09 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप आरोपियों के खिलाफ आंदोलन की तैयारियां
शामली।
विज्ञापन

अगवा कर किशोरी से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। शनिवार को इस मामले पर आंदोलन को लेकर रणनीति बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं, भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने शुक्रवार को पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
शामली शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी का दो सितंबर को झिंझाना निवासी रिहान और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद पानीपत में ले जाकर किशोरी से साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया। छह सितंबर को किशोरी को करनाल रोड पर डिग्री कॉलेज के पास फेंककर फरार हो गए थे। पीड़िता के परिजनों ने बृहस्पतिवार को ही शामली कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने नामजद के अलावा अज्ञात आरोपियों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया, जिस कारण पीड़िता के परिजनों के साथ ही अन्य लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। इसको लेकर शनिवार दोपहर हनुमान टीला पर बैठक होगी, जिसमें पीड़ित किशोरी के परिवार और समाज के लोगों के अलावा भाजपा ई भी जुटेंगे।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कराएंगे सख्त कार्रवाई : सांसद
शुक्रवार शाम कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने शामली में पीड़िता के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। कहा कि इस मामले में आला अफसरों से बात की जाएगी। इस बारे में लखनऊ स्तर पर भी सूचना भेज दी गई है। आला अफसरों से बात की जा रही है। तुरंत कार्रवाई कराई जाएगी, उसमें किसी तरह का आश्वासन नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल जांच में नाबालिग आई उम्र
पीड़ित किशोरी की पुलिस ने डाक्टरी जांच कराई। चिकित्सकीय जांच में पीड़िता नाबालिग आई है। इसके चलते अब आरोपियों पर गैंगरेप की धारा के अलावा पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई होगी। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है। दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed