फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दो घरों में सेंध लगाकर नकदी और जेवरात

दो घरों में सेंध लगाकर नकदी और जेवरात

Fri, 21 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
दो घरों में सेंध लगाकर नकदी और जेवरात
शामली। चौसाना क्षेत्र के गांव गंगारामपुर खेड़की में बुधवार रात दो घरों में नकब लगाकर नकदी, जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जागने पर परिवार के लोगों को चोरी का पता चला। गांव गंगारामपुर खेड़की निवासी मिंतरपाल के मकान की दीवार में सेंध लगाकर 16 हजार रुपये नकदी, सोने चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा एक और मकान में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई। मकान से कुछ दूरी पर ही एक अंगूठी पड़ी मिली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
युवक से बाइक और नकदी लूटी
शामली। चौसाना चौकी क्षेत्र में यमुना बांध पर बदमाशों ने बुधवार रात गांव कुंडा कलान निवासी सोनू को तमंचे से आतंकित करके 10 हजार रुपये नकदी और बाइक लूट ली। सोनू को बंधक बनाकर खेत में डालकर बदमाश फरार हो गए। सोनू ने किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद राहगीरों की मदद से परिजनों और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाशने के लिए चेकिंग भी कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना के संबंध में पीडित सोनू ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में महिला का हाथ तोड़ा
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में बृहस्पतिवार सुबह बच्चों के विवाद को लेकर पिता-पुत्री ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। महिला बबीता पर डंडे से प्रहार किया गया, जिस कारण उसके हाथ की हड्डी टूट गई। शोरशराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा बबीता को शामली सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को पीटा
शामली। क्षेत्र के गांव लिलौन में अवैध संबंधों के शक में महिला को पीटकर घायल कर दिया। महिला का जिस युवक से संबंध है, उसकी पत्नी और परिजन विरोध करते हैं। बृहस्पतिवार को इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवक की पत्नी और परिजनों ने महिला को पीट दिया। महिला ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed