{"_id":"595e87314f1c1b617b8b45e1","slug":"171499367217-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली करेंसी के मामले में कैराना से युवक को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली करेंसी के मामले में कैराना से युवक को उठाया
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली करेंसी के मामले में कैराना से युवक को उठाया
शामली/कैराना। जाली नोट के मामले में बुधवार रात गाजियाबाद पुलिस ने कैराना में दबिश देकर एक युवक को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक युवक के पास से बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए हैं, जिसके चलते एक बार फिर अवैध धंधों को लेकर कैराना सुर्खियों में आ गया है।
छह महीना पूर्व ही कैराना क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा निवासी युवक को दिल्ली पुलिस ने नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा कांधला क्षेत्र का युवक पाकिस्तान से लौटते समय अटारी बॉर्डर पर पकड़ा गया था, तो उसके पास से पाकिस्तानी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई थी। अब बुधवार को गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने की पुलिस ने कैराना के एक मोहल्ले में दबिश देकर युवक को पकड़ लिया। उसको पुलिस अपने साथ गाजियाबाद ले गई। युवक के परिजनों ने कैराना पुलिस से जानकारी की, तो उन्होंने दबिश के संबंध में जानकारी से इंकार कर दिया। उधर, सूत्रों के मुताबिक कैराना से पकड़े गए युवक के पास से बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए हैं, जिसके संबंध में गाजियाबाद पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। उधर, कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। गाजियाबाद पुलिस ने उनसे संपर्क भी नहीं किया है।
जाली करेंसी से कैराना का पुराना नाता
शामली। जाली करेंसी का कैराना में पुराना नेटवर्क है। गठरी कारोबार के जरिये पूर्व में भी कैराना के लोग जाली करेंसी, अवैध पिस्टल और मादक पदार्थ की तस्करी करते रहे हैं। कैराना का इकबाल काना, दिलशाद मिर्जा और फैमिदा भी नकली नोटों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी हैं। इकबाल काना तो पाकिस्तान में बैठकर ही नकली नोटों की खेप भारत में पहुंचाने का बड़ा नेटवर्क चला रहा है।