फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना में दो घरों में चोरी

कैराना में दो घरों में चोरी

Fri, 05 Apr 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैराना में दो घरों में चोरी
कैराना में दो घरों में चोरी
विज्ञापन

कैराना। चोरों ने दो घरों पर धावा बोलकर लाखों की नगदी, जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ितों ने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला काजी का बाग निवासी इस्तकार ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह अपने घर का ताला लगाकर परिवार के साथ कस्बे के ही मोहल्ला खैलकलां में अपने साढ़ू के यहां मंढ़े में गया था। बुधवार की रात 11.30 बजे वह लौटे, तो आरोप है कि मोहल्ले के चार लोग जंगले की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे, जिन्होंने वहां से सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब, हार सहित डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद आरोपी सीढ़ी लगाकर पीछे प्लाट में उतरकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसने उपरोक्त रकम जमीन खरीदने के लिए घर पर रखी थी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। उधर, मोहल्ला गुलशन नगर निवासी समेदीन ने भी कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर सहारनपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया हुआ था। बुधवार शाम वह अपने घर पर पहुंचा, तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और अंदर का ताला टूटा पड़ा था। पता चला कि चोरों ने संदूक में रखी सोने की नथ, चांदी की दो जोड़ी सैंपिल, दो जोड़ी घड़ी चूड़ी, एक जोड़ी सावन की झड़ी, जो जोड़ी हाथों के दस्तबंद, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी मेहंदी चुटकी, बर्तन व कपड़े चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने तीन लोगों पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed