{"_id":"6ad528b5ca8c09eaf900d174","slug":"assault-over-a-request-for-a-loan-case-registered-against-eight-individuals-rampur-news-c-282-1-smbd1026-182822-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: उधार मांगने पर मारपीट, आठ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: उधार मांगने पर मारपीट, आठ पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 19 Oct 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
टांडा। उधार दिए गए 1.20 लाख रुपये वापस मांगने पर युवक और उसके परिजनों से मारपीट, घर में तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लाडपुर बीवी का मझरा निवासी गौतम (21) के अनुसार, उसके तहेरे भाई राकेश ने करीब दो वर्ष पहले जमीन खरीदने के लिए उससे 1.20 लाख रुपये उधार लिए थे। राकेश ने डेढ़ वर्ष में रकम लौटाने का वादा किया था, पर रुपये नहीं दिए और मांगने पर गाली-गलौज व झूठे मुकदमे की धमकी दी। गौतम का आरोप है कि 15 जुलाई की शाम राकेश अपने परिवार के सात अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने गौतम, उसके भाई रंजीत और भाभी खुशबू के साथ मारपीट की, घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी।
गौतम ने पहले पुलिस व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। सीओ पंकज पंत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद