फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोबाइल चोर गिरोह का भंड़ाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मोबाइल चोर गिरोह का भंड़ाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोर गिरोह का भंड़ाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। ऊन पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से एक दर्जन से अधिक स्मार्टफोन बरामद करने के साथ ही चोरी के दो सिलिंडर भी जब्त किए गए। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
ऊन चौकी प्रभारी अजय कसाना ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में पिछले करीब एक माह से मोबाइल चोरी की शिकायतें मिल रही थी। इस मामले में ऊन चौकी में तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से मामले की जांच में लगी थी। शुक्रवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोबाइल चोर ऊन तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे है। सूचना पर चौकी प्रभारी अजय कसाना पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से करीब एक दर्जन स्मार्टफोन बरामद किए गए। पुलिस ने अनुसार पकड़े गए आरोपी शोकेंद्र पुत्र कृष्ण और उस्मान पुत्र असमत निवासी ऊन है। पुलिस के अनुसार दोनों ने चार दिन पूर्व 16 जून की रात संजय शर्मा के यहां से दो सिलिंडर और मोबाइल चोरी किया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके अलावा आरोपियों ने अहसान निवासी अंसारियान के यहां से दो फोन, सोनू पुत्र सादिक निवासी मोहल्ला सुभाषनगर के यहां से तीन मोबाइल, असलम पुत्र वकील के यहां से एक मोबाइल चोरी किया था। सभी मोबाइलों को बरामद करने के अलावा कई अन्य मोबाइल भी बरामद किए गए है। पकड़े गए दोनों शातिर है।
विज्ञापन

दो बार चोरी किया गया एक मोबाइल
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया शोकेंद्र काफी शातिर है। उसने एक मोबाइल चोरी किया ओर उसको दूसरे युवक को बेच दिया। दो दिन बाद आरोपी ने वह मोबाइल दोबारा फिर चोरी कर लिया। पुलिस के स्मार्टफोन चोरी करते थे, ताकि उनको बेचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस के माध्यम से नाम आया सामने
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सर्विलांस पर मोबाइलों के आईएमईआई को डाल दिया था। जिसके माध्यम से पुलिस शातिर तक पहुंच गए। जैसे ही आरोपी ने चोरी के मोबाइल में सिम डाला। वह पुलिस की रडार पर चढ़ गया और धरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed