फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मामूली बात पर ट्रक चालक को पुलिस जड़ा थप्पड़, फटा कान का पर्दा

मामूली बात पर ट्रक चालक को पुलिस जड़ा थप्पड़, फटा कान का पर्दा

Fri, 01 Jun 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर ट्रक चालक को पुलिस जड़ा थप्पड़, फटा कान का पर्दा
विवाद में चालक को पुलिस ने जड़ा थप्पड़
विज्ञापन

शामली। हरियाणा से ट्रक लेकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे ट्रक चालक को पुलिस ने थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके ट्रक में रखे 40 हजार रुपये और कीमती कागजात भी छीन लिए। मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा तो जांच प्रारंभ हो गई है।
हरियाणा निवासी 58 भगत सिंह ट्रक लेकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। शामली कलक्ट्रेट के सामने उसकी पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने उसको थप्पड़ जड़ दिया तथा उसके ट्रक में रखे 40 हजार रुपये और अन्य सामान भी छीन लिया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी पुलिसकर्मियों ने गालियां देनी प्रारंभ कर दी। शुक्रवार को पीड़ित भगत सिंह अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ शहर कोतवाली में पहुंचा और मामले की शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने मामला आदर्श मंडी थाने का होने के कारण पीड़ित को आदर्शमंड़ी थाने में भेज दिया। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना एसपी देवरंजन वर्मा को मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेकर एएसपी श्लोक कुमार को जांच सौंप दी। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है, जो सही होगा वो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जीआरपी के सिपाहियों ने युवक को स्टेशन पर पीटा
शामली। रेलपार निवासी सचिन शर्मा एक फैक्ट्री में काम करके अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सिपाहियों ने उसको रोक लिया तथा टिकट मांगा। उसने बताया कि वह केवल स्टेशन क्रास कर रहा था, तथा फैक्ट्री में काम करके आया है। आरोप है कि इसी बात पर आरोपी सिपाहियों ने उसको पीट दिया। पिटाई से उसके पैर में चोट आई है। पीड़ित ने अपना मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed