{"_id":"5b09ac654f1c1bf26e8b4b2f","slug":"161527360613-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की शिकायत करने पर अपहरण की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की शिकायत करने पर अपहरण की धमकी
Updated Sun, 27 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। परिवार की गैर मौजूदगी में एक दिन पहले घर से चोरी किये गए गैस-सिलेंड़र की पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने पर आरोपी ने पीड़ित परिवार को बेटे के अपहरण की धमकी दे डाली। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेज कर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मोहल्ला अफगानान निकट घोसाचुंगी निवासी मुस्तकीम ने एसपी को भेजे गए पत्र में बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ बाजार में गया हुआ था। आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही एक युवक ने मौका पाकर उसके घर के बरामदे में रखा गैस-सिलेंडर अपने साथी के सहयोग से चोरी कर लिया। वह घर लौटा, तो आसपास के लोगों ने चोरी की घटना के बारे में उसे जानकारी दी, जिसके बाद वह आरोपी के पास चोरी की बाबत पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि तूने मेरी रिपोर्ट लिखवाई तो तेरे बेटे का अपहरण कर लूंगा और उसकी हत्या कर दी जाएगी। धमकी के बाद से उसका परिवार डरा-सहमा हुआ है। घटना के संबंध में कोतवाली कैराना पर तहरीर दी गई, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मुस्तकीम ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपी के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी जानमाल की सुरक्षा कराये जाने की मांग की है।