फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शादी से चंद घंटे पहले फरार हुई युवती पहुंची थाने, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

शादी से चंद घंटे पहले फरार हुई युवती पहुंची थाने, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

Thu, 10 May 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शादी से चंद घंटे पहले फरार हुई युवती पहुंची थाने, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी
कांधला। अपनी शादी से चंद घंटे पहले ही युवती घर से फरार हो गई। बाद में युवती थाने में पहुंची और प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बारात बुधवार की शाम झिंझाना क्षेत्र के एक गांव से आनी थी। युवती का अपने पड़ोस के युवक से कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक साथ रहने का मन बना लिया था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। बारात आने से कुछ घंटे पूर्व ही युवती घर से फरार हो गई। मामले की सूचना परिजनों को लगने पर शादी वाले घर में खलबली मच गई। सूचना लड़के पक्ष को लगी तो वह भी बारात लेकर घर नहीं पहुंचे। उधर, बुधवार की रात युवती थाने पहुंच गई। पुलिस के अनुसार युवती ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे फोन से थाने जाने को कहा है कि पुलिस हम दोनों की अपनी सुरक्षा में शादी करा देगी। मगर, यहां आने के बाद उसके प्रेमी का फोन नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने भी प्रेमी को कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद सूचना पर डायल-181 सुगमकर्ता टीम थाने पर पहुंची। टीम प्रभारी प्रियंका शर्मा ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। बृहस्पतिवार की शाम युवती थाने पर ही थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि एक युवती अपने प्रेमी के साथ शादी किए जाने की जिद पर थाने पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed