{"_id":"5a59020d4f1c1bf0408b485b","slug":"161515782669-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगे तो चाय कंपनी के सेल्सैन को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये मांगे तो चाय कंपनी के सेल्सैन को दी धमकी
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के सेल्समैन को धमकी दी
शामली। सहारनपुर निवासी अमित शर्मा एक चाय कंपनी में सेल्स मैनेजर के रूप में तैनात है। उसने शामली के माजरा रोड निवासी एक व्यापारी को एजेंसी दी थी। इस दौरान व्यापारी ने चाय की पत्ती मंगवानी शुरू कर दी। व्यापार के दौरान चाय कंपनी के व्यापारी पर करीब दो लाख रुपये बकाया हो गए। आरोप है कि कंपनी ने अपने रुपये मांगे तो व्यापारी कुछ दिन में देने की बात कहने लगा। इस दौरान आरोपी व्यापारी ने चाय कंपनी के नाम तीन चेक भी दिए, लेकिन सभी बाउंस हो गए। जिसके बाद दोबारा रुपये मांगे गए तो आरोपी गालीगलौज पर उतर आया और धमकी देने लगा। शुक्रवार को पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और मामले की शिकायत कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम से की। इस पर कोतवाल ने मामले की जांच एसआई साहब सिंह को सौंप दी। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलवाया है।