फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांवड़ शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में कांवड़ियें की मौत

कांवड़ शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में कांवड़ियें की मौत

Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में कांवड़ियें की मौत
संदिग्ध हालात में कांवड़िये की मौत
विज्ञापन

शामली। थाना बाबरी क्षेत्र में खेड़ी बैरागी कांवड़ सेवा शिविर के पास मंगलवार रात एक कांवड़िया बेहोश पड़ा मिला। 108 एंबुलेंस से उसको शामली सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। कांवड़िया की शनाख्त नहीं हो सकी।
कांवड़ मार्ग पर गांव खेड़ी बैरागी के पास कांवड़ सेवा शिविर लगा है। मंगलवार रात शिविर के पास ही एक कांवड़िया बेहोश पड़ा मिला। काफी देर तक जब कांवड़ियां पड़ा रहा तो अन्य कांवड़ियों ने उसकी सुध ली। जिसके बाद शिविर के लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसको शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया गया। डाक्टरों ने शामली कोतवाली शामली पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

कांवड़िये की मौत की सूचना पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह भी अस्पताल में पहुंच गए और डाक्टरों से बात की। डाक्टर दीपक कुमार का कहना है कि कांवड़िये के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखाई दिए हैं। ऐसा लग रहा है कि हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है। हालांकि मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा। एसओ बाबरी समय सिंह का कहना है कि कांवड़िये के ऐसा कोई कागज, आईडी कार्ड नहीं मिला है, जिससे पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed