{"_id":"59612df04f1c1ba05b8b46c8","slug":"161499540976-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसे में छिपाकर लाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूसे में छिपाकर लाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
हरियाणा की ओर से तस्करी कर लाई जा रही 25 लाख की शराब पुलिस ने जब्त कर ली। पुलिस से बचाने के लिए शराब को ट्रक में भूसे के नीचे छिपाया गया था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है।
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा की ओर से एक ट्रक में शराब छिपाकर लाई जा रही है। जिस पर थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बिड़ौली यमुना पुल पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रहे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और उसकी घेराबंदी करके ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पाल सिंह पुत्र कर्मसिंह निवासी जालंधर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो भूसे में छिपाई गई 750 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। जिसकी यूपी में करीब 25 लाख की कीमत है। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने सोनीपत से यह शराब ट्रक में भरी थी। वह शराब को लखनऊ लेकर जा रहा था। लखनऊ के बाद ही आगे का रास्ता उसे मिलता। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।