फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कुकर्म का विरोध करने पर बालक पर चढ़ा दी बाइक

कुकर्म का विरोध करने पर बालक पर चढ़ा दी बाइक

Fri, 28 Jun 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
कुकर्म का विरोध करने पर बालक पर चढ़ा दी बाइक
कैराना (शामली)। खेत जा रहे बालक से बाइक सवार युवक ने कुकर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर बाइक चढ़ा दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के एक गांव की है। ग्रामीण ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसका 11 वर्षीय भतीजा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे बाइक सवार युवक ने रोक लिया। आरोप है कि बालक के साथ में युवक ने कुकर्म करने की कोशिश की, जिसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर किसान पहुंच गए, जिस पर आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी आवारा किस्म का है, जिससे गांव के लोग परेशान हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा का कहना है कि घायल बालक का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed