{"_id":"5d13c6e38ebc3e3caf78285a","slug":"15615771681-shamli-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल
कैराना (शामली)। मामौर-सहपत के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। बदमाश के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद हुआ है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हो गया है। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
बुधवार शाम करीब आठ बजे एसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा के नेतृत्व में पुलिस टीम यूपी-हरियाणा यमुना ब्रिज पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से बाइक से आ रहे संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, तो वो मौके से फरार होने लगा, जिस पर पुलिस ने बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस से बचने के लिए युवक ने अपनी बाइक को मामौर-सहपत बंधे की ओर मोड़ दी। जंगल की ओर भागते समय युवक की बाइक हड़बड़ाकर रेत में फिसलकर गिर गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कमर पर पिट्ठू बैग लगा रखा था, जिसने उठते ही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ हेतु जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली युवक के पैर में जा लगी और उसे पकड़ लिया गया। इसी बीच सिपाही सचिन के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। सीओ कैराना राजेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान शातिर बदमाश मुस्तफा (20)निवासी ग्राम तितरवाड़ा कैराना के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि आरोपी के पास से चार देशी पिस्टल, 10 देशी तमंचे, आठ कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की बाइक को भी कब्जे में लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी से बड़ी मात्रा में असलहा बरामद होना प्रथम दृष्टया हथियार तस्कर लग रहा है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। बदमाश और सिपाही दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।