{"_id":"5d0fc65a8ebc3e79f315d358","slug":"15613148893-shamli-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के मामले का जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक की हत्या के मामले का जल्द होगा खुलासा
विज्ञापन

झिंझाना। गांव बीबीपुर में युवक की हत्या के मामले का जल्द खुलासा हो जाएगा। कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई आरके शर्मा ने बताया कि बीवीपुर में जितेंद्र की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गोली लगने से होना आया है। गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई थी, गोली बाहर न निकलकर सिर में अंदर धसी हुई मिली।
शनिवार की शाम गांव बीबीपुर निवासी जितेंद्र उर्फ बबलू का गोली लगा शव गांव के निकट जंगल में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई थी। दूसरे दिन रविवार शाम तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि मृतक के मामा ब्रह्म सिंह की तरफ से तहरीर मिली है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता श्याम सिंह रिटायर्ड फौजी थे, जिनकी 2012 में मृत्यु हो गई थी। उनके बाद से घर पर मृतक की मां प्रकाशी, बड़ा पुत्र जितेंद्र और छोटा आदेश रहते थे। जितेंद्र अविवाहित था, जबकि आदेश की शादी हो चुकी है। मृतक के नाम पर कोई संपत्ति भी नहीं है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई आरके शर्मा ने बताया कि बीवीपुर में जितेंद्र की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गोली लगने से होना आया है। गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई थी, गोली बाहर न निकलकर सिर में अंदर धसी हुई मिली। एसएसआई के मुताबिक गोली 315 बोर की मिली है। एसएसआई का कहना है कि युवक की हत्या मानकर जांच की जा रही है। जल्द ही इस केस का खुलासा किया जाएगा।