{"_id":"5d0fc6378ebc3e6cae649efd","slug":"156131485410-shamli-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में मामूली कहासुनी के विवाद में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी समारोह में मामूली कहासुनी के विवाद में मारपीट
विज्ञापन

शामली। शहर के एक मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान शराब पीने के दौरान रिश्तेदारों के बीच हुई कहासुनी को लेकर विवाद गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों ने कार्रवाई न कराने की बात कहने पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक की रविवार को शादी से एक दिन पहले घर पर समारोह का आयोजन किया गया था। शादी समारोह में रिश्तेदार, परिचित और आसपास के लोग आए हुए थे। बताया गया है कि शराब पीने के दौरान दो रिश्तेदारों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। मारपीट को लेकर रिश्तेदारों के दो पक्ष बन गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 11 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि शादी समारोह में शराब पीने के दौरान रिश्तेदारों में मारपीट हो गई थी, जिसमें चार-पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी। मौके से 11 लोगों को पकड़कर कोतवाली लाया गया था। बाद में परिजन और रिश्तेदार कोतवाली पहुंचे और अगले दिन रविवार को बरात जाने और आपस में रिश्तेदार होना बताते हुए कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पकड़े गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।