{"_id":"5d0fc62d8ebc3e79f315d346","slug":"15613148458-shamli-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक काटते दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
थानाभवन। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर चोरी की दो बाइक बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कस्बे के मोहल्ला रेत्ती स्थित एक मकान में चोरी की बाइक काटी जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम बनाकर मौके पर पहुंची और घर पर दबिश दी। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर घर से दो बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वसीम निवासी मोहल्ला कस्सावान और अशरफ निवासी लाल मस्जिद बताया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है। फिलहाल बाइकों के मालिकों का पता लगाकर उन्हें सूचना देने का काम किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को चालान काटकर कोर्ट में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।