{"_id":"5d08e5878ebc3e48bf6c3034","slug":"15608641211-shamli-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरा बेटा बेकसूर, उसे रंजिशन फंसवाया गया’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
‘मेरा बेटा बेकसूर, उसे रंजिशन फंसवाया गया’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सहित अन्य केंद्रों के लिए भी
मां बोली, मेरा बेटा बेकसूर
हथियार तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है वैसर
कैराना (शामली)। हथियार तस्करी के आरोप में पकड़े गए जहानपुरा निवासी वैसर के परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वैसर की मां इमराना का कहना है कि उसका बेटा खेती-बाड़ी का काम करता है, जिसका हथियारों से कोई लेनादेना नहीं। रंजिशन बेटे को फंसवाया गया है। महिला ने कहा कि बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से लड़ाई लड़ेंगे।
16 जून को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने कैराना थानाक्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी वैसर को आईएसबीटी के पास से 13 स्वचालित पिस्टल 32 बोर, 10 मैगजीन, 17 देशी तमंचे, 25 कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। वैसर की मां इसराना का कहना है उनके पास में 50-60 बीघा काश्त की जमीन है, जिसमें उसका बेटा वैसर खेतीबाड़ी का काम करता था। रविवार सुबह करीब छह बजे उसका बेटा छत पर सोया हुआ था, तभी तीन गाड़ियों में पहुंचे 10-12 लोगों ने उसे बुलवाया। आरोप है कि उसके बेटे को खींचकर ले जाने लगे, जब उन्होंने कारण पूछा तो उसके तथा उसकी पुत्रवधू और बेटे के साथ में मारपीट की। इसके बाद वैसर को रजबहे की पटरी से होते हुए लेकर चले गए, जिस समय बेटे को गिरफ्तार किया गया, तब उसके पास या घर से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। मां ने कहा कि उसका बेटा बेकसूर हैं। वे अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जाएंगे। उन्हें केवल इंसाफ चाहिए।
प्रधान के पति ने कहा, वैसर को गलत फंसाया
दिल्ली अपराध शाखा द्वारा वैसर के हथियारों के साथ पकडे़ जाने की खबर पर मंगलवार को उसके घर पर परिचितों का जमावड़ा लगा था। वहीं, जहानपुरा के ग्राम प्रधान के पति रियासत अली का कहना है कि वैसर एक किसान था। उस पर कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है। उसे फंसाया गया है।