{"_id":"5d07e0318ebc3e2c7546d10d","slug":"156079722017-shamli-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी को लेकर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी को लेकर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दो पक्ष भिड़े
कैराना। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मोहल्ला रेतावाला में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मोहल्ला रेतावाला निवासी इमरान और यूसुफ पक्ष के बीच फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने संघर्ष में घायल एक पक्ष के इमरान, शाहरुख, इरफान और अनवर तथा दूसरे पक्ष के सोनू को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल इमरान, शाहरुख व इरफान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, एक पक्ष ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने तथा दूसरे पक्ष ने छेड़छाड़ के आरोप में कोतवाली कैराना पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।