फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बदमाशों ने दंपती से नकदी और कुंडल लूटे

बदमाशों ने दंपती से नकदी और कुंडल लूटे

Thu, 13 Jun 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने दंपती से नकदी और कुंडल लूटे
कांधला। बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती के साथ मारपीट कर 35 हजार रुपये और कुंडल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी रविता की शादी किशनपुर बिराल निवासी दीपक के साथ हुई थी। बुधवार शाम पति-पत्नी बाइक से गांव सुन्ना आ रहे थे। आरोप है कि रेलवे फाटक क्रास करते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक लिया और हथियारों के बल पर 35 हजार रुपये और कुंडल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने मामले की सूचना डायल 100 को दी। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। मामला दोनों पक्षों के बीच मारपीट का था, जिसमें आरोप प्रत्यारोप लगाया जा रहा था। दोनों पक्षों से पूछताछ में पूरा प्रकरण सामने आने पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed