{"_id":"5d0290c7bdec226d997275a6","slug":"156044921213-shamli-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ससुरालियों पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
कैराना। मोहल्ला खैलकलां निवासी याकूब ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में कांधला के मोहल्ला खैल में हुई थी। अप्रैल 2018 में उसकी पत्नी अपने परिवार में शादी समारोह में शरीक होने के लिए गई थी, जिसके बाद उसने घर आने से मना कर दिया है। आरोप है कि ससुरालियों द्वारा उसे झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है, जिससे वो बेहद परेशान हैं। पीड़ित ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने में तीन पर मुकदमा
कैराना। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मां-बेटे सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कैराना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर थी। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले मां बेटे समेत तीन लोग उसकी बेटी को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, जिसका काफी तलाशने के बाद भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी के साथ दबोचा
कैराना। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक फर्जी नंबर प्लेट की इनोवा पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार रात करीब 11.30 बजे कोतवाली पुलिस टीम गश्त कर रही थी। पानीपत रोड पर आ रही एक संदिग्ध इनोवा की रोक कर चेकिंग की। कागजात मांगने पर गाड़ी चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस के अनुसार गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई है, जिस पर संदीप निवासी ग्राम बलवा असंध हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
शीबा-रिजवाना हत्याकांड में पुलिस ने वारंटी दबोचा
कैराना। बहुचर्चित शीबा-रिजवाना हत्याकांड में कोर्ट में गैरहाजिर चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है। 2014 में मोहल्ला अफगानान निवासी दिलशाद की दो पुत्रियों शीबा व रिजवाना की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कैराना में बवाल भी हुआ था। मामले में कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, उक्त प्रकरण में नामजद फुरकान निवासी मोहल्ला अफगानान के कोर्ट से वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को फुरकान को गिरफ्तर कर लिया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया।