{"_id":"5cf41462bdec220748580148","slug":"15594998719-shamli-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे कारतूस समेत युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तमंचे कारतूस समेत युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी बिलाल को तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि बिलाल करीब आठ साल पहले दस पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। उस मामले में वह जेल गया था। बिलाल का कहना है कि उस मुकदमे में वह बरी हो गया है। उधर, कोतवाल का कहना है कि बिलाल के बारे में अवैध हथियार की तस्करी की शिकायत मिली थी, लेकिन फिलहाल उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए है।
लावारिस बाइक मिली
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका के पास शनिवार रात को लावारिस हालत में बाइक मिली है। अगले दिन रविवार सुबह कांधला क्षेत्र के गांव मखमूलपुर निवासी युवक ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसे रात में किसी ने प्रसाद के बहाने कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। होश आने पर उसकी बाइक गायब मिली। बाइक की जांच की गई तो पता चला कि रात में लावारिस हालत में मिली बाइक उसी युवक की थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ट्रैक्टर-ट्राली चोरी
शामली। कस्बा थानाभवन निवासी गिरीराज सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह भाड़े पर ट्रैक्टर-ट्राली में माल ढुलाई का कार्य करता है। वह मंडी से सामान ले जाता है। शनिवार रात को उसने ट्रैक्टर-ट्राली मंडी मार्शगंज में खड़ा किया था। सुबह जब वह पहुंचा तो उसका ट्रैक्टर-ट्राली गायब मिला। पीड़ित ने चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
अभियुक्त की तलाश में पहुंची हिमाचल पुलिस
शामली। हिमाचल की पोंटा साहिब थाने के एसआई दिनेश कुमार ने कोतवाली में सूचना दर्ज कराई कि उनके यहां कुछ समय पहले टैक्सी लूट की घटना हुई थी। इस लूट में चार आरोपी गिरफ्तार होकर जेल गए थे। सभी आरोपी जेल से जमानत पर रिहा होकर आ गए थे। इस मामले में एक आरोपी इरशाद निवासी पंसारियान कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किए हैं। एसआई ने कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।