फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बनत में पुलिसकर्मियों से अभद्रता का वीडियो वायरल

बनत में पुलिसकर्मियों से अभद्रता का वीडियो वायरल

Sun, 26 May 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
बनत में पुलिसकर्मियों से अभद्रता का वीडियो वायरल
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में सड़क किनारे कार में बैठकर शराब पीने से रोकने पर दो युवकों ने डायल-100 के पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। इस मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा बनत में तीन दिन पहले बृहस्पतिवार रात को सड़क किनारे दो युवक कार में शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि कार सवार युवकों ने नशे में पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि दो युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। उनका शांतिभंग में चालान कर दिया है। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed