{"_id":"5c74365cbdec22578f2aa355","slug":"151551119964-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह पहले संदिग्ध हालात में गायब हुई किशोरी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह पहले संदिग्ध हालात में गायब हुई किशोरी बरामद
विज्ञापन
शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी ने गांव के तीन युवकों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 16 फरवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को किशोरी के लापता होने की सूचना देते हुए गांव के तीन युवकों पर ले जाने का शक जताया था। सोमवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया, जबकि आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस के मुताबिक पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह खेत में चारा काट रही थी, उसी समय आरोपी उसे अगवा कर ले गए थे और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
डरा धमकाकर रुपये ठगने का आरोप
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर निवासी योगेश ने तहरीर देकर बताया कि वह मिल में कर्मचारी है। मिल में काम करने वाले चार-पांच युवक उसे डरा धमकाकर उससे वेतन की रकम ऐंठ लेते थे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे कहीं पर शिकायत करने पर धमकी देते थे। आरोपियों के डर की वजह से उसने परिजनों को नहीं बताया था। अब परिजनों को इस बात का पता चला तो पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।