फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस ने बैंक लूटने जा रहे चार बदमाश असलहे समेत दबोचे

पुलिस ने बैंक लूटने जा रहे चार बदमाश असलहे समेत दबोचे

Mon, 31 Dec 2018 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक लूटने जा रहे चार बदमाश असलहे समेत दबोचे
सहारनपुर में बैंक लूटने जा रहे चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। थाना गढ़ीपुख्ता और स्वॉट टीम ने मुठभेड़ के दौरान सहारनपुर में बैंक लूटने जा रहे कार सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हथिया, कार और नकदी भी बरामद की है।
सोमवार को एसपी अजय कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि रविवार रात गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि हथियारों से लैस कुछ बदमाश कार से शामली-गढ़ीपुख्ता की तरफ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी और स्वाट टीम प्रभारी सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ मालेंडी के समीप बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद शामली की तरफ से आई कार को पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया। कार रुकते ही कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों बदमाशों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम सन्नी, संजय कुमार, प्रयाग और अंकित निवासीगण गांव बदरखा, थाना छपरौली जिला बागपत हैं। उनके कब्जे से एक कार, दो तमंचे, दो बंदूक, कारतूस, चार मोबाइल और 5630 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि बदमाश सहारनपुर जिले के कस्बा गंगोह में बैंक लूट करने या किसी सराफा व्यापारी के यहां लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। बदमाशों के पकड़े जाने पर सहारनपुर जिले में बड़ी घटना होने से बच गई। एसपी अजय कुमार ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


चार में तीन बदमाश पहली बार पकड़े गए
शामली। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चारों बदमाश में से तीन बदमाश पहली बार पुलिस की पकड़ में आए हैं। प्रयाग इनका लीडर है और वह दुष्कर्म के मामले में सहारनपुर जेल में लगभग नौ माह तक जेल में रहा। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। एसपी के मुताबिक अंकित को छोड़कर अन्य तीन बदमाशों का जिला बागपत में चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं में शामिल होना जानकारी में आया है। बागपत पुलिस से संपर्क कर इनके बारे में और जानकारी की जा रही है। सन्नी ने बीएससी, संजय ने 9वीं तक पढ़ाई की है जबकि प्रयाग और अंकित ने इंटर तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोह धर्मशाला में रुकने का था प्लान
शामली। पकड़े गए चारों बदमाशों की योजना शनिवार रात को सहारनपुर के कस्बा गंगोह में किसी धर्मशाला में रुकने की योजना था। रात में रुकने के बाद अगले दिन सोमवार को दिन में रेकी कर बैंक लूट या किसी सर्राफ के यहां बड़ी लूट करने की योजना बनाई थी। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों को यह जानकारी थी कि वहां एक बैंक पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए नहीं है। सहारनपुर जेल में रहने के दौरान प्रयाग की वहां कुछ अन्य बदमाशों से संपर्क होने की संभावना है, जिनके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed