{"_id":"6af1d2a1286957033807c895","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-a-tractor-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156461-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार/बहादराबाद। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के साले ने ट्रैक्टर चालक और मौके पर मौजूद तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हादसे को हत्या का रूप दिए जाने की आशंका जताई है। आरोप है कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल से साक्ष्य मिटाए गए और मृतक का हेलमेट भी दूर फेंक दिया गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, संजय कुमार निवासी खेड़ली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके जीजा मुनेश कुमार निवासी मुलदासपुर माजरा की पांच नवंबर 2026 की शाम करीब सात बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि बढ़ेड़ी राजपूतान निवासी अनीस के ट्रैक्टर से हादसा हुआ। दुर्घटना के समय नीले रंग का ट्रैक्टर दानिश चला रहा था। ट्रैक्टर में यूकेलिप्टस की लकड़ियां लदी थीं और वह मिट्टी की चकरोड से दौलतपुर-मुलदासपुर मार्ग पर चढ़ रहा था। हादसे के समय मौके पर कपिल, शुभम उर्फ कालू और अनुज निवासी मुलदासपुर माजरा भी मौजूद थे।
आरोप लगाया कि हादसे के बाद मृतक के शव को दूसरी जगह ले जाकर लिटाया गया। ट्रैक्टर की लाइट बंद थी और मृतक का हेलमेट उठाकर दूर फेंक दिया गया। घटनास्थल की सफाई भी कर दी गई। बताया कि छह नवंबर की सुबह उनके भांजे सौरभ को मयंक नाम के व्यक्ति ने फोन कर हादसे की जानकारी दी और ट्रैक्टर वापस ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
संजय ने तीनों युवकों के घर से फरार होने और मोबाइल फोन बंद होने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने आशंका जताई कि साक्ष्य मिटाकर घटना को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया गया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीम जांच कर रही है।