फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नौकरी से हटाए युवक ने व्यापारी पर लगा दिया लूट का आरोप

नौकरी से हटाए युवक ने व्यापारी पर लगा दिया लूट का आरोप

Sat, 21 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
नौकरी से हटाए युवक ने व्यापारी पर लगा दिया लूट का आरोप
कैराना।
विज्ञापन

नौकरी से हटाने पर एक युवक ने व्यापारी पर लूट का झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी निकला।
कस्बा कैराना के मोहल्ला गुंबद निवासी ललित कुमार कपड़ों के थोक व्यापारी हैं और वर्तमान में वह दक्षिण सिविल लाइंस मुजफ्फरनगर में रहते है। ललित कुमार से कैराना के व्यापारी भी कपड़ा खरीदते हैं। वहीं, उधार की रकम लेने के लिए ललित ने एक नौकर रखा हुआ था। कुछ दिन पूर्व ललित ने नौकर को हटा दिया था। शुक्रवार को उक्त नौकर ने कैराना पहुंचकर दुकानदारों से कपड़ा व्यापारी की उधारी वसूलनी शुरू कर दी। ललित के चचेरे भाई कैराना निवासी किरयाना व्यापारी अनिल कुमार ने दुकानदारों के पास पहुंचकर नौकर को उधारी की रकम देने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर कथित नौकर ने पुराना बाजार में एक कपड़ा व्यापारी के पास पहुंचा तथा वहां से पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके अनिल कुमार पर 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि नौकर ने जानबूझकर लूट की झूठी सूचना दी, ताकि व्यापारी अनिल को फंसा सके। इसके बाद पुलिस कथित नौकर व दुकानदार को कोतवाली ले आई। इसके बाद दर्जनों व्यापारी भी कोतवाली पहुंच गए। नौकर को पुलिस ने कोतवाली में ही बैठाए रखा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच में मामला झूठा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed