फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ैराना में जीएसटी टीम की छापामारी, हड़कंप

ैराना में जीएसटी टीम की छापामारी, हड़कंप

Wed, 23 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ैराना में जीएसटी टीम की छापामारी, हड़कंप
लोहा व्यापारी के दुकान पर छापेमारी
विज्ञापन

कैराना।
मेरठ की वाणिज्य कर विभाग की जीएसटी टीम ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर केनरा बैंक के निकट एक लोहा व्यापारी की दुकान पर छापामारी की। घंटों जांच करने के बाद टीम ने वहां से आवश्यक दस्तावेज लिए और लौट गई।

मंगलवार को मेरठ से वाणिज्य कर विभाग की जीएसटी टीम कैराना पहुंची। टीम ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित केनरा बैंक के निकट एक सरिया व्यापारी की दुकान पर छापेमारी की, जिस पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों के शटर डालकर ताले लगा दिए। टीम ने उक्त सरिये की दुकान पर लगभग तीन घंटे तक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है मुजफ्फरनगर की एक सरिया फैक्ट्री पर कुछ दिन पहले टीम ने छापेमारी की थी। इसमें कैराना की उक्त दुकान के भी तार जुड़े होने का मामला बताया गया था। इसी के चलते टीम ने छापेमारी करते हुए आवश्यक जानकारियां जुटाई। बाद में टीम दुकान से कुछ दस्तावेज अपने साथ लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गई। इस मामले में वाणिज्य कर विभाग के जीएसटी इंस्पेक्टर अनिल कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वो अभी इस बारे में कुछ नहीं बता सकते। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद कोतवाली के उपनिरीक्षक बाबूराम ने बताया कि मेरठ से विभाग की टीम पहुंची थी उन्होंने ही अपनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed