{"_id":"5ac28a984f1c1bdc618b52e7","slug":"151522698904-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से अपह्रत लड़की मंटी हसनपुर से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरात से अपह्रत लड़की मंटी हसनपुर से बरामद
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात से अगवा किशोरी मंटी हसनपुर से बरामद
थानाभवन।
गुजरात से अगवा की गई नाबालिग लड़की को थानाभवन थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर से बरामद कर लिया। इस संबंध में गुजरात पुलिस को सूचना दे दी गई है।
तीन मार्च को गुजरात के सोमनाथ थाना क्षेत्र के गांव कमलिया निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। मामले में लड़की के पिता ने छह मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें थानाभवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी मोनू को आरोपी बनाया गया था। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि गुजरात के सोमनाथ थाना पुलिस ने इस संबंध में पत्र भेजा था। इसी के चलते सोमवार को गांव मंटी हसनपुर में आरोपी युवक के घर दबिश दी गई। आरोपी युवक तो मौके पर नहीं मिला, लेकिन लड़की को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो लड़की ने बताया कि आरोपी युवक और उसके परिजन उसका उत्पीड़न भी कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुजरात पुलिस को लड़की की बरामदगी के बारे में सूचना दे दी गई है। गुजरात पुलिस के आने पर लड़की उनके सुपुर्द की जाएगी।