{"_id":"5a95a2e14f1c1b0d658b4d59","slug":"151519756001-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान और मकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान और मकान में चोरी
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान और मकान में चोरी
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में गोहरनी रोड पर मकान का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इस संबंध में कैराना निवासी अनुज ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अनुज ने बताया कि गोहरनी रोड स्थित उनके मकान में उसकी मां रहती है। सोमवार रात उसकी मां अपनी बेटी के पास गई हुई थी। इसी दौरान मकान से नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। मंगलवार सुबह चोरी का पता चला। तहरीर मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। उधर, शामली शहर में माजरा रोड पर बाइक मैकेनिक सोनू की दुकान से ताला तोड़कर सोमवार रात पांच हजार रुपये नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। पीड़ित सोनू ने इस संबंध में कोतवाली शामली पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।