{"_id":"597a36924f1c1b96628b49ef","slug":"151501181586-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर छापा मारकर मीट, गोवंश का होने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान पर छापा मारकर मीट, गोवंश का होने की आशंका
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर छापामार कर मीट बरामद किया
शामली।मोहल्ला आजाद चौक पर एक दुकान में छापामार कर पुलिस ने मीट बरामद कर लिया। पुलिस ने मीट गोवंश का होने की आशंका जताई है। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है। दो आरोपियों के खिलाफ गोवंश निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुुधवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आजाद चौक में एक दुकान में अवैध रूप से कटान कर पशु का मीट बेचा जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने टीम बनाकर बताई गई दुकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां से दो आरोपी समीर और जावेद फरार हो गए। पुलिस ने वहां रखा मीट तथा अन्य उपकरण जब्त कर लिए। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को सूचना देकर मीट को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। शाम को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई सत्यरारायण दहिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।