{"_id":"595a948b4f1c1bbc708b46a4","slug":"151499108491-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी करने के आरोपी की सड़क पर धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरी करने के आरोपी की सड़क पर धुनाई
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बस में सवार युवक की जेब से पर्स मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में कैराना रोड पर सोमवार को आरोपी युवक की सरेआम पिटाई की गई। बेल्ट बरसाईं और लात-घूसों से पीटा गया। आधा घंटे तक चले प्रकरण को दर्जनों लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया।
कैराना क्षेत्र निवासी एक युवक शामली आया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वह कैराना जाने वाली बस में सवार हुआ। बस में पीछे खड़े एक युवक ने उसकी जेब से मोबाइल, पर्स निकाल लिया और अपने एक साथी को दे दिया। इस बीच एक व्यक्ति ने उसे देख लिया तथा युवक को बता दिया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया तथा बस से नीचे उतार लिया। इसके बाद उसकी सड़क पर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
जेब काटने के आरोपी पर लातों-घूसों बरसाए तथा बेल्ट से भी पीटा गया। इसी दौरान आरोपी ने एक बस में जा रहे युवक की ओर इशारा करते हुए बताया कि मोबाइल और पर्स उसको दिया है, तो उस युवक को भी पकड़कर पिटाई कर दी गई। करीब आधा घंटे तक धुनाई होती रही और मौके पर जमा लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी पिटते हुए युवकों को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया। बाद में सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली में ले आई। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।