फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्रों पर हमला, तीन घायल

ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्रों पर हमला, तीन घायल

Sat, 18 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्रों पर हमला, तीन घायल
थानाभवन। ट्यूशन पढ़कर लौट रहे तीन छात्रों पर चरथावल बस स्टैंड पर आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। इसमें तीन छात्र घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के गांव रोनी हरजीपुर निवासी आकाश व अभिनय कस्बे के अर्पण पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र हैं, जबकि गांव का ही शुभम इसी स्कूल में नौवीं में पढ़ता है। बृहस्पतिवार शाम तीनों दोस्त स्कूल के बाद कस्बे के मोहल्ला हाकिमान में ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौटने के लिए चरथावल बस स्टैंड पहुंचे। इसी समय दो बाइक पर सवार आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और तीनों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान डंडे से प्रहार होने के कारण आकाश के सिर में गहरी चोट आई, जबकि अभिनय व शुभम को चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। स्कूल की प्रधानाचार्य मंदीप सैनी और अभिभावकों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मारपीट करने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed