{"_id":"5c8fda30bdec226dae6692b7","slug":"141552931376-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप
कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व महिला के पति ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली। महिला के विरोध करने पर महिला को पति ने मारपीट कर महिला को उसके मायके भेज दिया था। रविवार को महिला का पति अपनी ससुराल पहुंचा। आरोप है कि महिला के पति ने फिर से महिला के साथ मारपीट करते हुए अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि इस मामले की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।