फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies in accident; cousin critically injured

Gonda News: हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Sat, 26 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident; cousin critically injured
लवकुश  
करनैलगंज। लखनऊ हाईवे पर कोचा कासिमपुर के पास शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार लवकुश (26) व उनके चचेरे भाई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। मुकेश को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कोचा कासिमपुर निवासी लवकुश शनिवार को चचेरे भाई मुकेश के साथ करनैलगंज बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक लवकुश चला रहे थे। मुकेश पीछे बैठे थे। दोनों हाईवे पर गांव के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। लवकुश कोचा स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी, मां और छह बच्चे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि लवकुश हेलमेट नहीं पहने थे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। सीओ आनंद राय ने बताया कि हादसे में मौत की सूचना पर रात में ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। बाइक ट्रेलर में पीछे से टकराने से हादसा हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed