फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों के विवाद में दंपति को पीटा

बच्चों के विवाद में दंपति को पीटा

Sun, 02 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दंपति को पीटा
कैराना। बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपती पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गुली छड़ियान निवासी गुलबहार ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर गली में बच्चों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि जब वह अपने घर पर था कि उसी समय पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसके घर में घुस गए और डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले वह और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव किया। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल भगवत सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed