फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सास ने फोड़ दिया बहू का सिर

सास ने फोड़ दिया बहू का सिर

Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सास ने फोड़ दिया बहू का सिर
थानाभवन। मामूली बात को लेकर विवाद होने पर सास और बहू के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि सास ने पत्थर मारकर बहू का सिर फोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरड़ निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, जबकि वह शामली की फैक्ट्री में नौकरी करती है। आरोप लगाया कि सास जबरदस्ती उनसे गलत कार्य कराना चाहती है और आए दिन उसके साथ मारपीट करती है। आरोप है कि कुछ दिन पहले भी सास ने उसका हाथ तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह वह बर्तन साफ कर रही थी। उसी समय सास पहुंची और पत्थर से हमला कर दिया। उसी समय महिला का भांजा मौके पर पहुंचा और उसकी जान बचाई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल करा दिया है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, थानाभवन क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी विकास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका अपने भाई व भाभी के साथ घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व गांव में हुई पंचायत में उनके बीच फैसला हो गया। इस दौरान उनके हिस्से में आए पैसे भी उन्होंने भाई को दे दिए। आरोप है कि शुक्रवार को उन्होंने घर में काम शुरु किया तो भाई व भाभी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed