फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman beaten to death with a stick; blood-soaked body found

Kannauj News: लाठी से पीटकर महिला की हत्या, मिला खून से लथपथ शव

Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten to death with a stick; blood-soaked body found
इंदरगढ़ (कन्नौज)। घर से लकड़ी बीनने निकली महिला की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह महिला का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। बेटे ने पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लाख गांव निवासी राधा (53) बुधवार शाम पति रामवीर के साथ लकड़ियां बीनने के लिए घर से निकली थीं। देर शाम रामवीर घर पहुंच गए पर राधा वापस नहीं आईं। परिजन ने रात भर उनकी तलाश की पर पता नहीं चला। सुबह उनका शव गांव के बाहर इंद्रपाल के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। महिला का खून से लथपथ मिलने की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए और खून व मिट्टी के सैंपल लिए।
विज्ञापन

पुत्र कोमल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और कानपुर के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा है। बीमारी के चलते माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि शाम को खेत में हुए विवाद के दौरान पिता ने लाठी से मां के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
सिर और पीठ पर लाठी से किए वार, टूटी हड्डी
महिला के सिर और पीठ पर लाडी से कई वार किए गए थे। तीन-चार लाठी के वार से सिर की हड्डी टूट गई। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि भी हुई है। इसके अलावा महिला के पीठ पर भी चार से पांच लाठी के चोटों के निशान मिले हैं। सिर की हड्डी टूटने से महिला की मौत हुई।
पुलिस बोली, शक करता था पति
पुलिस के अनुसार रामवीर, पत्नी राधा देवी पर शक किया करते थे, जिसके चलते आए दिन मारपीट व लड़ाई झगड़े होते थी। उसी के चलते रामवीर ने राधा की लाठी से पीटकर हत्या कर दी।
बेटे से पिटवाती थी पत्नी
रामवीर का खेत में बैठे एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि पत्नी आए दिन बेटे से पिटवाती थी। इससे वह काफी परेशान रहता था और इसी के चलते उन्होंने लाठी से पत्नी की हत्या कर दी।

पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया

राधा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पांच बच्चे शिवम (30), कोमल (25), कोसल (20), बोबी (15) और किसना (12) हैं। मां की मौत से बच्चों का सहारा छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed