फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mahant Bulbul, Mahak, and Tina have gone missing under suspicious circumstances; the transgender community has filed a complaint.

Bhiwani News: महंत बुलबुल, महक और टीना संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मंगलामुखी समाज ने दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mahant Bulbul, Mahak, and Tina have gone missing under suspicious circumstances; the transgender community has filed a complaint.
मंगलामुखी डेरे के महंत बुलबुल, महक और टीना के संदिग्ध परि​स्थितियों में लापता होने पर न्याय की
भिवानी। नारनौल, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के मंगलामुखी समाज ने महंत बुलबुल, महक और टीना के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत पुलिस को दी है। समाज की शिष्या तनीषा ने वीरवार को पुलिस अधीक्षक और सिटी थाने में शिकायत देकर तीनों की जल्द तलाश करने और पूछताछ के लिए ले जाने की स्थिति में इसकी जानकारी देने की मांग की।
विज्ञापन

तनीषा ने आरोप लगाया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर दिनोद रोड पर स्थित उनके आश्रम पहुंचे और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जान बचाने के लिए जब वे पिछले गेट से निकलने लगे तो सामने डंडे लिए खड़े लोगों ने उनसे बहस शुरू कर दी। कुछ देर बाद सिटी थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तनीषा के अनुसार पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान बुलबुल, महक और टीना के नाम आत्महत्या मामले में आने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुकदमा दर्ज है या पूछताछ करनी है तो नियमानुसार दिन में बुलाया जाना चाहिए, न कि रात में गाड़ियों के साथ पहुंचकर धमकाया जाए। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी से मिलकर लौटने के बाद आश्रम के बाहर खड़ी काले शीशों वाली दो इको गाड़ियां भी वहां नहीं मिलीं और तीनों महंत लापता मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगवा करने का आरोप, प्रदर्शन की दी चेतावनी
तनीषा ने आरोप लगाया कि उनकी गुरु और अन्य साथियों को जबरन अगवा किया गया है। उन्होंने समाज के कुछ लोगों पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें मामले में फंसाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। मंगलामुखी समाज ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर लापता महंतों का जल्द पता लगाने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी कि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed