{"_id":"6ada562a50113363e50c18f2","slug":"fire-breaks-out-at-petrol-pump-due-to-battery-explosion-goods-and-cash-worth-23-lakh-destroyed-bhiwani-news-c-21-1-hsr1034-978746-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पेट्रोल पंप पर बैटरी में ब्लास्ट से लगी आग, 23 लाख का सामान और नकदी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पेट्रोल पंप पर बैटरी में ब्लास्ट से लगी आग, 23 लाख का सामान और नकदी जली
विज्ञापन
चांग। गांव चांग स्थित राजबीर सिंह पेट्रोल पंप पर वीरवार रात करीब नौ बजे बैटरी में ब्लास्ट होने से आग लग गई। पेट्रोल-डीजल के नोजल के पास आग भड़कने से अफरा-तफरी मच गई लेकिन कर्मचारियों की मुस्तैदी और दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
पेट्रोल पंप मालिक अनिल परमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले इन्वर्टर की बैटरी लगवाई थी। वीरवार रात अचानक बैटरी में ब्लास्ट हो गया जिससे वहां रखे मोबिल और तेल के सैंपलों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब तीन लाख रुपये की नकदी, 15 लाख रुपये का मोबिल व तेल के सैंपल और अन्य सामान के साथ करीब पांच बैटरियां जलकर राख हो गईं। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि घटना में किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं डायल-112 की टीम से कृष्ण कुमार और गुजरानी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। पेट्रोल-डीजल के नोजल के नजदीक आग लगने से बड़ा हादसा होने का खतरा था लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।