फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Both buses are in police custody; the drivers will be questioned today.

Una News: दोनों बसें पुलिस के कब्जे में, आज चालकों से होगी पूछताछ

Fri, 23 Oct 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 23 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Both buses are in police custody; the drivers will be questioned today.
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के भरवाईं चौक पर ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे का शिकार हुए एसआई राजेश कुमार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों बसों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मामले में शुक्रवार को दोनों बसों के चालकों से थाने में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने दोनों बसों के चालकों को थाना तलब किया है। वहीं, फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर भी आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना के लिए किस बस चालक की गलती हुई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भरवाईं चौक पर यातायात जाम खुलवाते समय एसआई राजेश कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। ड्यूटी के दौरान दो बसों के बीच फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों बसों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
शुक्रवार को दोनों चालकों से पूछताछ की जाएगी। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed