फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रास्ते को लेकर दो भाईयों में विवाद, जमकर हुई मारपीट

रास्ते को लेकर दो भाईयों में विवाद, जमकर हुई मारपीट

Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
रास्ते को लेकर दो भाईयों में विवाद, जमकर हुई मारपीट
जलालाबाद।
विज्ञापन

मकान के रास्ते को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। जिसमें चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जलालाबाद के निकटवर्ती गांव हसनपुर लुहारी में दो भाई तेजपाल और मुकेश पुत्रगण रतिराम के बीच मकान के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर कुछ माह पूर्व ग्राम प्रधान पति सतीश सैनी आदि गणमान्य लोगों द्वारा दोनों पक्षों में बंटवारा कराकर विवाद समाप्त करा दिया था। बताया जाता है कि शुक्रवार को तेजपाल अपनी पत्नी ऊषा व बच्चों के साथ रास्ते में मिट्टी डालकर रास्ते का भराव कर रहा था। क्योंकि कुछ दिन बाद तेजपाल की पुत्री की शादी होनी है। आरोप है कि जब तेजपाल मिट्टी लेने के लिए खेत में गया हुआ था तो मुकेश, श्रीनिवास, रविंद्र, देवेंद्र आदि ने घर में मौजूद तेजपाल के परिवार की महिला ऊषा, जूली, आंचल, डोली व पुत्र अभिषेक के साथ लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया। घर पहुंचने पर तेजपाल को घटना की जानकारी हुई। तेजपाल घायलों को लेकर थानाभवन थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed