फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नंगलाराई में यमुना नदी से अवैध रेत खनन

नंगलाराई में यमुना नदी से अवैध रेत खनन

Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
नंगलाराई में यमुना नदी से अवैध रेत खनन
कैराना।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नंगलाराई में यमुना नदी से अवैध रेत खनन बड़े पैमाने पर चल रहा है। कैराना कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात में भूरा के पास से रेत से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, जबकि उसका चालक फरार हो गया।

कैराना क्षेत्र में यमुना नदी से बसेड़ा घाट पर रेत खनन का ठेका शासन के निर्देश पर छोड़ा गया था। मानसून के कारण एक जुलाई से वहां खनन बंद कर दिया गया। वहीं, नंगला राई यमुना घाट पर माफियाओं ने अवैध खनन शुरु कर दिया है। प्रतिबंध के बावजूद चल रहे अवैध खनन की जानकारी होने पर कैराना कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ 12 बजे भूरा गांव के पास से रेत से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया और कोतवाली लाकर खड़ा कर दिया। वहीं, नंगला राई में हो रहे अवैध रेत खनन का खामियाजा भारी बरसात के समय यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी होने पर यमुना तट से सटे गांवों को झेलना पड़ सकता है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। उधर, जिला खनन अधिकारी ब्रजेश गौतम ने बताया कि अभी उन्हें नंगला राई में अवैध खनन की जानकारी नहीं है, यदि अवैध खनन हो रहा है तो आरोपियों के खिलाफ छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed