{"_id":"5a95a2e34f1c1b2d068b90be","slug":"141519756003-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला ना करने पर दुष्कर्म पीड़िता के घर पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैसला ना करने पर दुष्कर्म पीड़िता के घर पर हमला
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
दुष्कर्म के मामले में फैसला नहीं करने पर दबाव बनाने के लिए मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। विरोध करने पर उसके किशोरी के पिता के साथ मारपीट की गई। शोरशराबा होने पर एकत्र हुए लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ गांव में रहने वाले युवक नितिन ने 13 फरवरी को किशोरी का अपहरण कर लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी ने अपने परिजनों को दुष्कर्म की बात बताई थी। जिसके बाद लोकलाज के चलते परिजन चुप हो गए थे, लेकिन आरोपी धमकी देने लगे थे। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 16 फरवरी को आरोपी नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस 10 दिन बीतने के बाद भी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। सोमवार रात दुष्कर्म के आरोपी युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को फैसला करने के लिए धमकाया और विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट की। शोरशराबा होने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई तो आरोपी भागने लगे, जिसके बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी नितिन फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली में ले आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।